1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ओबामा ने GST के लिए नरेंद्र मोदी को सराहा

ओबामा ने GST के लिए नरेंद्र मोदी को सराहा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 07:38 am IST,  Updated : Sep 05, 2016 07:38 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वस्तु एवं सेवा कर (GST) संबंधी कानून के बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के दौर में यह साहसिक नीति का उदाहरण है।

Narendra Modi and Barack Obama- India TV Hindi
Narendra Modi and Barack Obama

हांग्झू: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वस्तु एवं सेवा कर (GST) संबंधी कानून के बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के दौर में यह साहसिक नीति का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी G-20 में उनके नेतृत्व के लिए सराहना की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ओबामा ने हालिया कर सुधार को लेकर अपने भाषण में मोदी की सराहना की। उन्होंने इसे मुश्किल वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में एक 'साहसिक नीति' का उदाहरण बताया।

गौरतलब है कि आठ अगस्त को, वस्तु एवं सेवा कर पर संसद ने ऐतिहासिक 122वां संविधान संशोधन विधेयक, 2014 पारित किया था। सरकार ने जीएसटी शुरू करने के लिए एक अप्रैल 2017 की तारीखतय की है जिसे दीर्घकाल के लिए एक सबसे बड़ा कर सुधार माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश