1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कैरी लाम को चुना गया हांगकांग का नेता

कैरी लाम को चुना गया हांगकांग का नेता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 01:50 pm IST

हांगकांग: चीन की पंसदीदा कैरी लाम को आज हांगकांग का नेता चुना गया। चीन के प्रति झुकाव रखने वाली समिति ने उनका चुनाव किया है हालांकि लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों को ढ़कोसला करार देते

hongkong- India TV Hindi
hongkong

हांगकांग: चीन की पंसदीदा कैरी लाम को आज हांगकांग का नेता चुना गया। चीन के प्रति झुकाव रखने वाली समिति ने उनका चुनाव किया है हालांकि लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं ने इन चुनावों को ढ़कोसला करार देते हुए नकार दिया है। देश में स्वतंत्र चुनाव की मांग के लिए अम्ब्रैला मूवमेंट रैलियों के विफल होने के बाद शीर्ष नेतृत्व के लिए पहली बार चुनाव मुख्य कार्यकारी लीयुंग चुंग यिंग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद हुआ है।

लीयुंग के विरोधी उन्हें चीन के हाथों की कठपुतली मानते हैं जुलाई में वह पद से हट जाएंगे। हांगकांग एक अर्ध स्वायत्त क्षेत्र है जिस पर ब्रिटेन द्वारा 1997 में चीन को वापस लौटाए जाने के बाद एक देश दो सिस्टम समझौते के अंर्तगत शासन होता है। लेकिन 20 वर्ष के बाद वहां इस बात पर घोर चिंता जताई जाती रही है कि चीन हांगकांग की रक्षा के लिए हुए समझौते का पालन नहीं कर रहा है। कुल 1194 सदस्यीय इस चुनाव समिति में से तीन चौथाई लोग चीन से हैं। विद्रोही लेजिस्लेटर नाथन लॉ ने एएफपी से कहा, यह अभी भी चीन सरकार का ही चुनाव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश