1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में नियमों के लिए बीजिंग आसियान देशों के साथ काम करने को तैयार

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में नियमों के लिए बीजिंग आसियान देशों के साथ काम करने को तैयार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 07:30 pm IST

बीजिंग ने रविवार को कहा कि वह दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में एक नियम संहिता के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ काम करने को तैयार है।

South China Sea- India TV Hindi
South China Sea

बैंकाक: बीजिंग ने रविवार को कहा कि वह दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में एक नियम संहिता के लिये दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ काम करने को तैयार है। दरअसल, इस क्षेत्र में चीन पर सैन्य प्रतिष्ठान बनाने और अन्य दावेदारों पर धौंस जमाने का आरोप है। 

Related Stories

चीन प्राकृतिक संसाधन बहुल इस वैश्विक जलमार्ग के एक बड़े हिस्से पर अपना दावा करता है जो क्षेत्र में तनाव का एक कारण है। इस संहिता को 2021 में अंतिम रूप दिया जाना है।

चीन के प्रधानमंत्री ली छियांग ने रविवार को कहा, ‘‘चीन दक्षिण चीन सागर में दीर्घकालीन शांति एवं स्थिरता कायम रखना चाहता है।’’ इस समुद्री क्षेत्र पर दावे को लेकर चीन से प्रतिद्वंद्विता करने वाले फिलीपीन ने कहा है कि बीजिंग संहिता के प्रति प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र पर ताईवान, मलेशिया और ब्रूनेई भी दावा करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश