1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिवाली मनाने के लिये भारत-चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में मुलाकात की

दिवाली मनाने के लिये भारत-चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में मुलाकात की

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2019 10:06 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 10:06 pm IST

भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर एच एस गिल और कर्नल मनोज कुमार ने किया। बैठक के अवसर पर शिष्टमंडल के नेताओं ने दीये जलाए। दोनों देशों ने सभी स्तरों पर संबंधों को मजबूत करने का भी जिक्र किया।

China India- India TV Hindi
Ceremonial Border Personnel Meeting (BPM) held between the Indian Army and Chinese PLA  Image Source : ANI

जम्मू। दिवाली के अवसर पर भारत और चीन की थल सेनाओं के सीमा पर तैनात सैनिकों की शनिवार को पूर्वी लद्दाख में एक रस्मी बैठक हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर बैठक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उसमें भारतीय सांस्कृतिक एवं परपंरा के वैभव को प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने बताया कि यह बैठक पूर्वी लद्दाख के चाशुल-मोलदो और डीबीओ-टीडब्ल्यूडी मुलाकात स्थलों पर स्थित भारतीय बीपीएम शिविरों में हुई। भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर एच एस गिल और कर्नल मनोज कुमार ने किया। बैठक के अवसर पर शिष्टमंडल के नेताओं ने दीये जलाए। दोनों देशों ने सभी स्तरों पर संबंधों को मजबूत करने का भी जिक्र किया। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों ने सीमा पर शांति एवं स्थिरता कायम रखने पर भी जोर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत