1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, पूरे शहर में पसरा धुआं

लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, पूरे शहर में पसरा धुआं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 01:46 am IST

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा।

लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, पूरे शहर में पसरा काला धुआं- India TV Hindi
लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट, पूरे शहर में पसरा काला धुआं Image Source : TWITTER

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

बेरूत पत्तन के निकट मौजूद एसोसिएट प्रेस के एक फोटोग्राफर ने लोगों को जमीन पर जख्मी हालत में देखा। साथ ही मध्य बेरूत में भारी तबाही देखी। कुछ स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे। 

 

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश