1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्राइल: रॉकेट दागने की आवाज सुनने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने रैली बीच में ही छोड़ी

इस्राइल: रॉकेट दागने की आवाज सुनने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने रैली बीच में ही छोड़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2019 10:44 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 10:44 am IST

गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी।

Benjamin Netanyahu, Benjamin Netanyahu rocket, Gaza Israel, Benjamin Netanyahu Israel- India TV Hindi
Benjamin Netanyahu rushed offstage as rocket fired from Gaza into Israel | AP File

जेरूशलम: गाजा की ओर से रॉकेट दागे जाने के सायरन की आवाज आने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम को एक रैली बीच में ही छोड़ दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अगले दिन होने वाली पार्टी की प्राइमरी के लिए प्रचार कर रहे थे। आपको बता दें कि हाल के महीनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब रॉकेट की आवाज सुनने के बाद उन्हें कोई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ना पड़ा हो। इस समय इस्राइल और हमास के बीच काफी तनाव है और दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 

बुधवार की घटना के बारे में एक बयान जारी करते हुए इस्राइल की सेना ने कहा, ‘गाजा पट्टी से इस्राइल क्षेत्र की ओर रॉकेट दागा गया जिसे आयरन डोम रक्षा प्रणाली ने रोक लिया।’ इसमें कहा गया कि रॉकेट दागने के बाद फिलिस्तीन एनक्लेव के निकट और दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे। अश्केलॉन में ही प्रधानमंत्री बेंजानमिन नेतन्याहू रैली कर रहे थे। इस्राइल के सरकारी प्रसारणकर्ता केएएन11 ने तस्वीरें जारी की जिसमें सुरक्षा गार्ड नेतन्याहू को ‘रेड अलर्ट’ के बारे में बताता नजर आ रहा है।

इससे पहले 10 सितंबर को लिकुड पार्टी के प्रमुख को दक्षिणी शहर अशदोद में एक चुनावी रैली छोड़कर जाना पड़ा था। उस दिन भी गाजा पट्टी से हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे। इस्राइल की सेना ने बताया कि पिछले हफ्ते गाजा से इस्राइल की ओर 2 रॉकेट दागे गए थे। इसके जवाब में इस्राइल के 2 लड़ाकू विमानों ने हमास के प्रतिष्ठानों पर बम बरसाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश