1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: एक सप्ताह में नया प्रधानमंत्री चुना जाए

नेपाल: एक सप्ताह में नया प्रधानमंत्री चुना जाए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 08:25 am IST,  Updated : Jul 26, 2016 08:26 am IST

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे एक सप्ताह के भीतर आम सहमति के आधार पर नया प्रधानमंत्री चुन लें ताकि देश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता खत्म हो सके।

bidya devi bhandari- India TV Hindi
bidya devi bhandari

काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे एक सप्ताह के भीतर आम सहमति के आधार पर नया प्रधानमंत्री चुन लें ताकि देश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता खत्म हो सके। राष्ट्रपति ने कल कैबिनेट की सिफारिश के मुताबिक नई सरकार के गठन के लिए संवैधानिक बाधाओं को दूर करने का आदेश भी दिया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री केपी ओली ने कल इस्तीफा दे दिया था। नेपाली राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि सभी राजनीतिक दल संविधान के अनुच्छेद 298(2) के तहत एक सप्ताह के भीतर सहमति के आधार पर नई सरकार का गठन करें। इससे पहले, उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूएमएल के प्रमुख ओली, नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देवबा और सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के नेता प्रचंड के साथ विचार-विमर्श किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश