1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण फिलिपींस के कैथेड्रल में दो बम विस्फोट, 27 लोगों की मौत 77 घायल

दक्षिण फिलिपींस के कैथेड्रल में दो बम विस्फोट, 27 लोगों की मौत 77 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2019 11:35 am IST,  Updated : Jan 27, 2019 03:39 pm IST

फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल (गिरजाघर) के बाहर दो बम विस्फोटों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Bomb Blast 
 - India TV Hindi
Bomb Blast   

मनीला। दक्षिण फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान एक रोमन कैथोलिक कैथेड्रल (गिरजाघर) के बाहर दो बम विस्फोटों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और करीब 77 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल के अंदर पहला बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कुछ लोग घायल हुये और मुख्य दरवाजे की ओर भागने के लिए भगदड़ मच गई। 

 
इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ जब बाहर तैनात सेना के जवान और पुलिसकर्मी अंदर जा रहे थे। इसके कारण और अधिक लोग हताहत हुये। सेना इस बात की भी जांच कर रही है कि दूसरा विस्फोटक उपकरण वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल के जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि कम से कम 27 लोग मारे गये और 77 लोग घायल हुये हैं। मृतकों में 20 नागिरक और सात जवान शामिल हैं। घायलों में 17 जवान, दो पुलिसकर्मी और 61 नागरिक शामिल हैं।
 
बख्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है जबकि घायलों को और शवों को वाहनों से अस्पताल ले जाया गया है। कुछ हताहतों को विमान से नजदीक के जमबोआंगा शहर ले जाया गया है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश