1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत

काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 05:02 pm IST

पश्चिम काबुल में एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और अनेक अन्य घायल हो गए।

Afghanistan- India TV Hindi
काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत Image Source : AP

काबुल. पश्चिम काबुल में एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और अनेक अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने दी। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन के पास इस विस्फोट के बारे में इससे अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं थी।

अफगानिस्तान में हाल के सप्ताह में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूहों ने ली है। अमेरिका ने राजधानी स्थित एक प्रसूति अस्पताल पर पिछले महीने हुए एक भयावह हमले के लिए आईएस से जुड़े लोगों को दोषी ठहराया था जिसमें दो शिशुओं और कई माताओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई थी। वाशिंगटन के शांतिदूत जलमी ख़लीलजाद इस सप्ताह के प्रारंभ में क्षेत्र में थे और उनका प्रयास तालिबान के साथ अमेरिकी शांति समझौते को पुनर्जीवित करना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश