1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बम विस्फोट, तीन जवानों की मौत

पाकिस्तान में बम विस्फोट, तीन जवानों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 03:42 pm IST

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में आज सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट की घटना में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के तीन जवानों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रकोष्ठ आईएसपीआर

bomb kills three soldiers in northwest pakistan- India TV Hindi
bomb kills three soldiers in northwest pakistan

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में आज सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट की घटना में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के तीन जवानों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया प्रकोष्ठ आईएसपीआर ने कहा कि यह घटना दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के जारमिलान इलाके की है।

सुरक्षाकर्मी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गश्त कर रहे थे, उसी दौरान रिमोट की मदद से विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और इस तरह के अन्य विस्फोटक उपकरणों का पता लगाने के लिए तलाशी की जा रही है।

विस्फोट की निंदा करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर इकबाल ने आतंकवाद से मुकाबले की अपने प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। हालांकि, किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश