1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के जंगल में भयंकर आग, लोगों ने घर खाली करे

अमेरिका के जंगल में भयंकर आग, लोगों ने घर खाली करे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 02:16 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में ओक्लाहोमा राज्य के जंगल में भयंकर आग लग गई। आग सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैल गई और लोगों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, राज्य

america forest fire people have to vacate the house- India TV Hindi
america forest fire people have to vacate the house

वाशिंगटन: अमेरिका में ओक्लाहोमा राज्य के जंगल में भयंकर आग लग गई। आग सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैल गई और लोगों को अपने घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, राज्य की राजधानी ओकलाहोमा सिटी के दक्षिण पूर्व में रविवार को जंगल में आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इलाके के कई घर, बचाव वाहन और टायरें आग की चपेट में आ गए। आर्मी नेशनल गार्ड, ओक्लाहोमा वानिकी सेवा के अधिकारी साथ मिलकर जंगल की आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर से कृत्रिम बारिश करा रहे हैं। आग से 877 एकड़ क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है और सैकड़ों लोगों को इलाके से निकाल लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश