1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सोमालिया: अल-शबाब आतंकियों के साथ हुए संघर्ष में 8 सैनिकों की मौत

सोमालिया: अल-शबाब आतंकियों के साथ हुए संघर्ष में 8 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 01:22 pm IST

मोगादिशू: दक्षिण सोमालिया के वारमाहन और तिहसिले इलाकों में अल-शबाब के आतंकवादियों और सोमाली नेशनल आर्मी (एसएनए) के बीच हुए संघर्ष में आठ सोमाली सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

8 soldiers killed in clashes with al shabaab militants- India TV Hindi
8 soldiers killed in clashes with al shabaab militants

मोगादिशू: दक्षिण सोमालिया के वारमाहन और तिहसिले इलाकों में अल-शबाब के आतंकवादियों और सोमाली नेशनल आर्मी (एसएनए) के बीच हुए संघर्ष में आठ सोमाली सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। शेबेले क्षेत्र के वित्त मामलों के गर्वनर अब्दीफिताह अब्दुल यूसुफ ने बताया कि मरने वाले सैनिकों में दो वरिष्ठ सैन्य कमांडर भी थे।

उनहोंने बताया, "अल-शबाब आतंकवादियों ने शेबेले क्षेत्र में स्थित एसएनए सैन्य बेस और तिहसिले क्षेत्रों पर हमला किया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान दो सैन्य कमांडर सहित आठ सैनिकों की मौत हो गई।"

जवाबी कार्रवाई में अल-शबाब के दो आतंकवादी भी मारे गए। इस दौरान कुछ अन्य घायल हो गए। डिप्टी गर्वनर ने कहा कि यह आतंकवादियों ने घात लगाकर सुबह के वक्त हमला किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश