1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफ्रीका: गलत सूचना फैलाने के लिए 6 पत्रकार गिरफ्तार

अफ्रीका: गलत सूचना फैलाने के लिए 6 पत्रकार गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 11:19 am IST,  Updated : Feb 13, 2017 11:19 am IST

अबिदजान: पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में सुरक्षाबलों के विद्रोह के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए तीन मीडिया मालिकों समेत छह पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। उनके समाचार पत्रों और लोक अभियोजकों

six journalist arrested for spreading misinformation in...- India TV Hindi
six journalist arrested for spreading misinformation in africa

अबिदजान: पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट में सुरक्षाबलों के विद्रोह के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए तीन मीडिया मालिकों समेत छह पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। उनके समाचार पत्रों और लोक अभियोजकों ने यह जानकारी दी।

यह कदम तब उठाया गया है जब हाल ही के हफ्तों में आइवरी कोस्ट में वेतन को लेकर प्रदर्शन करने वाले सुरक्षाबलों के क्रम में ताजा मामला एलीट फोर्स का है। लोक अभियोजक प्रसारण ने रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक बयान में कहा, सेना द्वारा हाल ही में उठाये गये कदमों के संबंध में हमें पता चला कि कुछ मीडिया संगठन सैनिकों को विद्रोह के लिए बढ़ावा देने के वास्ते गलत सूचना फैला रहे हैं।

अभियोजक ने बताया कि पत्रकारों से कथित गलत सूचना फैलाने के लिए उनकी जवाबदेही का पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि सैनिकों ने सबसे पहले पांच जनवरी को वेतन को लेकर विद्रोह किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश