1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: समां न्यूज चैनल के कैमरा मैन की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान: समां न्यूज चैनल के कैमरा मैन की गोली मारकर हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2017 10:39 am IST,  Updated : Feb 13, 2017 10:41 am IST

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े पोत शहर में आज एक समाचार चैनल के एक सहायक कैमरा मैन की गोलीमार कर हत्या कर दी। इससे पहले एक चैनल की डीएसएनजी वैन पर बाइक सवार बंदूकधारियों ने

tv crew for samaa news channel shot dead in karachi- India TV Hindi
tv crew for samaa news channel shot dead in karachi

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े पोत शहर में आज एक समाचार चैनल के एक सहायक कैमरा मैन की गोलीमार कर हत्या कर दी। इससे पहले एक चैनल की डीएसएनजी वैन पर बाइक सवार बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

समां चैनल की डीएसएनजी वैन कराची के उत्तर नाजिमाबाद इलाके में गई थी। उस दौरान बाइक सवार बंदूकधारियों ने इसे निशाना बनाया और इसपर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने कहा कि केडीए गोल चक्कर के पास वैन पर हमला हुआ और सहायक कैमरामैन तैमूर को सिर में गोली लगी।

अतिरिक्त पुलिस सर्जन रोहिना हसन ने मीडिया को बताया कि उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। चैनल के प्रवक्ता ने बताया कि वैन इलाके में पुलिस की एक वैन पर हुए हमले को कवर करने के लिए गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश