1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा ब्रिक्स'

'संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा ब्रिक्स'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2017 11:55 am IST,  Updated : Feb 20, 2017 11:55 am IST

बीजिंग: हाल ही में चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल कहा कि सितंबर में

 चीन के विदेश मंत्री...- India TV Hindi
चीन के विदेश मंत्री वांग यी

बीजिंग: हाल ही में चीन ने कहा है कि इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहित करेगा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कल कहा कि सितंबर में दक्षिण पूर्व चीन के तटीय शहर शियामेन में आयोजित होने वाला शिखर सम्मेलन ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका: देशों के साझे विकास में ही योगदान नहीं देगा बल्कि अधिक समावेशी एवं संतुलित आर्थिक वैश्वीकरण को भी बढ़ावा देगा।

वांग ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष मैते न्कोना मशबेन से कल बीजिंग में मुलाकात की। सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने आज बताया कि वांग ने चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच गहरे राजनीतिक साझे विश्वास और आपसी लाभकारी सहयोग के फलदायी परिणामों वाले निकट संबंधों की भी प्रशंसा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश