1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मंगल ग्रह जैसी हुई इंडोनेशिया की धरती, खून की तरह लाल हुआ आसमान, ये रही वजह

मंगल ग्रह जैसी हुई इंडोनेशिया की धरती, खून की तरह लाल हुआ आसमान, ये रही वजह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 12:35 pm IST

इंडोनेशिया की जंगलो की लगी आग ने एक भयानक रूप ले लिया है। हालत इतनी गंभीर हो गई है कि इस सप्ताह वहां का आसमान एकदम लाल हो गया है।

Indonesian skies turn blood red- India TV Hindi
Indonesian skies turn blood red Image Source : MIRROR

इंडोनेशिया की जंगलो की लगी आग ने एक भयानक रूप ले लिया है। हालत इतनी गंभीर हो गई है कि इस सप्ताह वहां का आसमान एकदम लाल हो गया है। वहां के लोग सोशल मीडिया पर इस की वीडियो और तस्वीरें खूब शेयर कर रहे है। तस्वीरों और वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा की मानो सारा शहर ही लाल चादर से लिपट गया हो।   

यह एक साइंस फिक्‍शन फिल्‍म के दृश्य की तरह दिखता है, लेकिन यह वास्तव में इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। जो एक जहरीली लाल धुंध में लिपटा हुआ है क्योंकि सैकड़ों हेक्टेयर वर्षावन जमीन को जला दिया गया है। इंडोनेशिया की जंगलो में आग लगना एक आम बात है। यहां हर साल जुलाई से अक्टूबर के बीच आग लगने की घटना बढ़ जाती है। 

सोमवार को, इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा कि लगभग दस लाख लोग धुंध और जंगल की आग के कारण साँस लेने की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि साल के पहले 8 महीनो में क़रीब 328,724 हेक्टेयर ज़मीन को जलाया जा चुका है। बांस की खेती के लिए किसान यहां जंगलों में आग लगा देते हैं।

7 मिलियन से ज्‍यादा शेयर हुई तस्‍वीरें 

इस दृश्य की वीडियो देख सभी लोग काफी हैरान हो गए। बता दे कि इस वीडियो को जब से ट्वीट पर पोस्ट किया गया है लोगों ने इसे तकरीबन 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा लिया है। इस वीडियो में सारा शहर, आसमान सब लाल धुंध में लिपटे नजर आ रहे है। वीडियो में पीछे से पक्षियों की आवाज़ें आ रही। इसी बीच वीडियो बनाने वाला कहता है कि 'आप यकीन करें या न लेकिन यहां अभी स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के करीब 12 बजकर 50 मिनट हुए हैं।''

मंगल ग्रह जैसा नज़ारा 

यहा का आसमान मंगल ग्रह की तरह लाल नजर आ रहा है। जिसके चलते इंडोनेशिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे 'माई स्कैटरिंग' नाम दिया है। इंडोनेशिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान लाल इसलिए दिखाई दे रहा है क्योंकि हर तरफ 0.7 माइक्रोमिटर के कण बिखरे हुए हैं। जो आकाश में लाल रोशनी बिखेर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश