1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन ने हिरासत में लिया ब्रिटेन के महावाणिज्य दूतावास का कर्मचारी, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

चीन ने हिरासत में लिया ब्रिटेन के महावाणिज्य दूतावास का कर्मचारी, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 05:07 pm IST

चीन ने बुधवार को पुष्टि की है कि हांगकांग में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूतावास के लापता कर्मचारी को चीन के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

Chinese paramilitary policemen go through drills at the...- India TV Hindi
Chinese paramilitary policemen go through drills at the Shenzhen Bay Stadium in Shenzhen in Southern China's Guangdong province. Image Source : PTI

बीजिंग: चीन ने बुधवार को पुष्टि की है कि हांगकांग में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूतावास के लापता कर्मचारी को चीन के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि लोक सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के मामले में संबंधित व्यक्ति को शेनझेन की पुलिस ने 15 दिन के लिए प्रशासनिक हिरासत में रखा है।

बता दें कि बीते कई दिनों से हांगकोंग अस्थिर है। यहां लोकतंत्र के समर्थक में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, चीन ने इन विरोध प्रदर्शनों को आतंकी गतिविधि करार दिया है। उसने शेनझेन के पास सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले प्रदर्शनकारियों ने हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया था, जिसके कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इस घटनाक्रम ने एशिया के एक प्रमुख वित्तीय केंद्र को संकट में डाल दिया है। 

साउथ चाइना मार्निग पोस्ट के अनुसार, हांगकांग सरकार के प्रत्यर्पण विधेयक को लेकर जून में विरोध प्रदर्शन भड़क उठा था। प्रशासन ने मसौदा विधेयक को 15 जून को वापस ले लिया और शहर के नेता कैरी लैम ने बाद में इसे रद्द घोषित कर दिया, तभी से प्रदर्शनकारी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश