1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोनावायरस का आतंक: चीन ने नौवें शहर में लगाया यात्रा प्रतिबंध, शंघाई का डिज्नीलैंड हुआ बंद

कोरोनावायरस का आतंक: चीन ने नौवें शहर में लगाया यात्रा प्रतिबंध, शंघाई का डिज्नीलैंड हुआ बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 01:52 pm IST

खतरनाक कोरोनावायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को चीन ने इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद नौवें शहर में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

बीजिंग। खतरनाक कोरोनावायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को चीन ने इससे प्रभावित शहर के आसपास मौजूद नौवें शहर में यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जिससे यात्रा प्रतिबंध के दायरे में अब तक तीन करोड़ से अधिक की आबादी आ गई। चीन के हुबेई प्रांत के जिंगझोऊ में इस विषाणु का सबसे पहले पता चला था। 

जिंगझोऊ के अधिकारियों ने कहा कि शहर से गुजरने वाली सभी रेल सेवाएं अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह चार बजे से बंद रहेंगी जबकि सार्वजनिक बसें, यात्री परिवहन, पर्यटन बसें, फेरी एवं अन्य नौका सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हुबेई के आसपास इस यात्रा प्रतिबंध से करीब 3.2 करोड़ लोग प्रभावित हैं। 

शंघाई डिज्नीलैंड बंद

खतरनाक कोरोनावायरस के कारण शंघाई डिज्नीलैंड इस वीकेंड अगले आदेश तक बंद रहेगा। डिज्नीलैंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस विषाणु के कारण चीन में सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। शंघाई डिज्नीलैंड रिसॉर्ट ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘बीमारी की रोकथाम एवं इस पर नियंत्रण के मकसद से अपने मेहमानों और कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश