1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने सक्षम है चीन की ये मिसाइल

दुनिया के किसी भी कोने में हमला करने सक्षम है चीन की ये मिसाइल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2017 11:18 pm IST,  Updated : Nov 20, 2017 11:18 pm IST

चीन की सेना में लंबी दूरी वाली एक ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अगले साल शामिल हो सकती है जो कई परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने सहित 'दुनिया के किसी भी स्थान' के लक्ष्य को भेदने में सक्षम होगी।

missile- India TV Hindi
missile

बीजिंग: चीन की सेना में लंबी दूरी वाली एक ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अगले साल शामिल हो सकती है जो कई परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने सहित 'दुनिया के किसी भी स्थान' के लक्ष्य को भेदने में सक्षम होगी। एक मीडिया रिपोर्ट से आज इसकी जानकारी मिली है। यह नई मिसाइल डोंगफेंग-41, मैक 10 से भी ज्यादा तीव्र गति वाली है। यह दुश्मनों की मिसाइल चेतावनी और रक्षा प्रणाली में भी सेंध मारने में सक्षम है। 

सरकारी मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि साल 2012 में इस मिसाइल की घोषणा होने के बाद से अब तक इसका आठ बार परीक्षण हो चुका है और यह पीपल्स लिबरेशन आर्मी में 2018 में शामिल हो जाएगी।चीन आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआर्मामेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार शु गुआंगु ने कहा कि अगर यह मिसाइल सेना में सेवा देना शुरू करती है तो इसे काफी मजबूत होना होगा। 

ग्लोबल टाइम्स ने गुआंगु को यह कहते हुए उद्धृत किया कि डोंगफेंग-41 तीन स्तरीय ठोस ईंधन मिसाइल है और इसमें कम से कम 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता है। इसका मतलब यह हुआ कि यह चीन से दुनिया के किसी कोने में भी निशाना साधा जा सकता है। यह मिसाइल 10 परमाणु हथियारों को एक साथ ले जा सकती है और अलग-अलग निशान लगा सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश