1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: स्विमिंग पूल में लीक हो गई क्लोरीन, 38 लोग बीमार

चीन: स्विमिंग पूल में लीक हो गई क्लोरीन, 38 लोग बीमार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2019 12:25 pm IST,  Updated : Aug 03, 2019 12:28 pm IST

स्विमिंग पूल में संदिग्ध रुप से क्लोरीन लीक होने के चलते 38 लोग बीमार पड़ गए हैं। आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को खबर दी कि यह स्विमिंग पूल परीक्षण के लिए खोला गया था।

swimming pool- India TV Hindi
swimming pool

बीजिंग। बीजिंग के एक स्विमिंग पूल में संदिग्ध रुप से क्लोरीन लीक होने के चलते 38 लोग बीमार पड़ गए हैं। आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को खबर दी कि यह स्विमिंग पूल परीक्षण के लिए खोला गया था। 

सरकारी अखबार चाइना डेली ने खबर दी कि फंगशान जिले के पूल ‘रुइलाई’ में यह वाकया हुआ। खबर में बताया गया कि इससे प्रभावित हुए कुल 38 लोगों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने के बाद पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 23 को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

क्लोरीन लीक में शामिल संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खबर में कहा गया कि फांगशान के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश