1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: स्विमिंग पूल में उतरीं काजल अग्रवाल और फिर...

Photos: स्विमिंग पूल में उतरीं काजल अग्रवाल और फिर...

 Published : Jul 13, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 05:16 pm IST

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं।

काजल अग्रवाल- India TV Hindi
काजल अग्रवाल

नई दिल्ली: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल की स्विमिंग पूल वाली फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में काजल व्हाइट कलर की ड्रेस में स्विमिंग पूल में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।  साथ ही साथ व्हाइट ड्रेस के साथ ओपन हेयर और मीनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

बता दें कि काजल अग्रवाल ने इस साल अपना बर्थडे दुबई में बेहद ही स्पेशल तरीके से मनाया था। उन्होंने दुबई के एक प्राइवेट जू में जानवरों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाई रही थीं।

फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार काजल तेलुगू फिल्म सीता में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

काजल अग्रवाल ने फिल्म 'क्यू! हो गया ना' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनका छोटा सा सपोर्टिंग रोल था। इसके बाद वो कई फिल्मों जैसे सिंघम और स्पेशल 26 में नजर आईं।

फिल्म सिंघम और स्पेशल 26 से ही उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। सिंघम में अजय देवगन उनके अपोजिट रोल में थे। जबकि स्पेशल 26 में अक्षय कुमार उनके हीरो बने थे। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Also Read:

कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू

Ex वाइफ के बाद अब पिता राकेश रोशन ने ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के लिए दिया ये बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन