1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब पूल में कटरीना कैफ ने किया वॉटर वर्कआउट, देखिए तस्वीरें

जब पूल में कटरीना कैफ ने किया वॉटर वर्कआउट, देखिए तस्वीरें

 Published : Oct 22, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 09:12 pm IST

कटरीना ने एक और तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है जहां वो सेलिब्रिटी ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ हैं।

कटरीना कैफ- India TV Hindi
कटरीना कैफ

नई दिल्ली: सोमवार को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक हॉट तस्वीर शेयर की है। कटरीना ने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना है और वो पूल पर हैं। कटरीना तस्वीर में अपनी ट्रिम बॉडी दिखा रही हैं। कटरीना ने एक और तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है जहां वो सेलिब्रिटी ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ हैं। तस्वीर के साथ कटरीना ने लिखा है, यासमीन के साथ वॉटर एरोबिक्स।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा है- मंडे मॉर्निंग

कटरीना और आलिया गहरी दोस्त थी, लेकिन कटरीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर सिंह से बढ़ती आलिया की नजदीकी देखने के बाद खबरें आईं कि आलिया और कैट की दोस्ती टूट गई है। लेकिन दोनों अभी भी हिंट देते रहते हैं कि दोनों के बीच सब ठीक है। तभी तो कटरीना की इस तस्वीर पर भी आलिया ने कॉमेंट किया है। राजी एक्ट्रेस ने लिखा है- वॉटर एरोबिक्स, साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ वाले इमोजी बनाए हैं।

alia
alia

बता दें, कटरीना कैफ जल्द ही आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आने वाली हैं। फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। आलिया भट्ट भी अमिताभ बच्चन के साथ अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में आलिया के अपोजिट उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में टीवी की नागिन मौनी रॉय भी नजर आएंगी।

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: जानें कब, कहां और कैसे होगी शादी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग न्यूज सुन बॉलीवुड हुआ खुश, ऐसे दी बधाई

दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन