1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: फिलीपींस के राष्ट्रपति की सलाह, मास्क को पेट्रोल से करें साफ

Coronavirus: फिलीपींस के राष्ट्रपति की सलाह, मास्क को पेट्रोल से करें साफ

 Reported By: IANS
 Published : Aug 01, 2020 08:13 am IST,  Updated : Aug 01, 2020 08:13 am IST

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शुक्रवार को अपने देश के लोगों से एक बार फिर कहा कि वे अपने फेस मास्कों को पेट्रोल से असंक्रामक बनाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह बात वह मजाक में नहीं कह रहे हैं।

Coronavirus: फिलीपींस के...- India TV Hindi
Coronavirus: फिलीपींस के राष्ट्रपति की सलाह, मास्क को पेट्रोल से करें साफ Image Source : FILE PHOTO

मनीला: फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शुक्रवार को अपने देश के लोगों से एक बार फिर कहा कि वे अपने फेस मास्कों को पेट्रोल से असंक्रामक बनाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह बात वह मजाक में नहीं कह रहे हैं। बीबीसी की खबर के मुताबिक, दुतेर्ते ने पिछले हफ्ते भी यह बयान दिया था, पर अधिकारियों ने कहा था कि वह एक मजाक था।

राष्ट्रपति ने अपने पहले के बयान का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा : "वे (आलोचक) कहते हैं कि दुतेर्ते पागल है। अगर मैं पागल हूं, तो आपको राष्ट्रपति होना चाहिए, मुझे नहीं।" उन्होंने कहा, "मैंने जो कहा है, वह सच है। खासतौर से गरीबों के लिए, अगर अल्कोहल उपलब्ध नहीं हो तो गैसोलाइन स्टेशन जाएं, और गैस का उपयोग कर मास्क को डिस्इंफेक्ट कर लें। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं।"

फिलीपींस में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 3,954 नए मामले पाए गए। एक दिन का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 89,374 हो गई है और वायरस से कुल 1,962 मौतें हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश