1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस: चीन में मृतकों का आंकड़ा 3,119 पहुंचा, एक दिन में 22 और लोगों की मौत

कोरोना वायरस: चीन में मृतकों का आंकड़ा 3,119 पहुंचा, एक दिन में 22 और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2020 08:52 am IST,  Updated : Mar 09, 2020 08:52 am IST

चीन में कोरोना वायरस की वजह से सोमवार को 22 और लोगों की मौत हो गई हालांकि जनवरी से इस महामारी के आंकड़ों के सामने आने के लिहाज से सबसे कम नए मामले दर्ज हुए।

Corona Virus - India TV Hindi
Corona Virus  Image Source : AP

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस की वजह से सोमवार को 22 और लोगों की मौत हो गई हालांकि जनवरी से इस महामारी के आंकड़ों के सामने आने के लिहाज से सबसे कम नए मामले दर्ज हुए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश भर में 40 नए मामले मिले जिनमें से अधिकांश हुबेई से थे जहां इस बीमारी का प्रकोप सबसे ज्यादा है। 

सोमवार को इस बीमारी के कारण मरने वाले 22 लोगों में से 21 हुबेई से थे। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 3,119 लोगों की जान जा चुकी है। चीन में इस बीमारी से 80,700 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हुबेई में बीते कुछ हफ्तों में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को प्रांत में दर्ज किए गए सभी मामले वुहान से सामने आए, जहां दिसंबर में इस वायरस ने सबसे पहले दस्तक दी थी। 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते संकेत दिये थे कि चीन जनवरी में इस प्रांत में आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा सकता है। इस प्रतिबंध के कारण हुबेई में करीब 5.6 करोड़ लोगों की आवाजाही बाधित हुई थी। स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि देश में विदेशों से वायरस संक्रमण के अब 67 मामले हैं। सोमवार को ही ऐसे चार मामलों की पुष्टि की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश