1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: गरीबी की रेखा से नीचे जा सकती है पाकिस्तान की 60 फीसदी आबादी

Coronavirus: गरीबी की रेखा से नीचे जा सकती है पाकिस्तान की 60 फीसदी आबादी

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 10:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 10:11 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि योजना आयोग के डिप्टी चेयरमैन मोहम्मद जहांजेब खान की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अंदेशा जताया गया कि कोरोना वायरस के कारण हुई तबाही का भयावह नतीजा पाकिस्तान की जीडीपी को भुगतना पड़ सकता है।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

इस्लामाबाद. कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पाकिस्तान की पहले से ही खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और तबाही की शिकार हो सकती है। एक अनुमान में कहा गया है कि देश की 20 करोड़ से कुछ अधिक आबादी में से साढ़े बारह करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे जा सकते हैं। अभी देश में पांच से छह करोड़ बेहद गरीब की श्रेणी में हैं। 'जंग' में प्रकाशित रिपोर्ट में यह अंदेशा जताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि योजना आयोग के डिप्टी चेयरमैन मोहम्मद जहांजेब खान की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अंदेशा जताया गया कि कोरोना वायरस के कारण हुई तबाही का भयावह नतीजा पाकिस्तान की जीडीपी को भुगतना पड़ सकता है और देश में अभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही पांच से छह करोड़ की आबादी बारह से साढ़े बारह करोड़ तक पहुंच सकती है।

बैठक में पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स को जिम्मेदारी दी गई कि वो कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान की जीडीपी पर पड़ने वाले नकारात्मक असर का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट दे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैठक में अंदेशा जताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण ठप पड़ गईं आर्थिक गतिविधियों से पाकिस्तान में करोड़ों लोगों के एक साथ बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश