1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान भी बना रहा है कोरोना की वैक्सीन, तीसरे चरण के ट्रायल को शुरू करने का दावा

पाकिस्तान भी बना रहा है कोरोना की वैक्सीन, तीसरे चरण के ट्रायल को शुरू करने का दावा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 06:32 pm IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इसे रिकांबिनेंट नोवल कोरोना वायरस वैक्सीन एडिनोवायरस टाइप 5 के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए डीआरएपी की तरफ से ‘‘औपचारिक मंजूरी’’ मिल गई है।

coronavirus vaccine pakistan third stage trial । पाकिस्तान भी बना रहा है कोरोना की वैक्सीन, तीसरे चर- India TV Hindi
पाकिस्तान भी बना रहा है कोरोना की वैक्सीन, तीसरे चरण के ट्रायल को शुरू करने का दावा Image Source : AP

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के दवा नियामक प्राधिकरण (डीआरएपी) ने कोविड-19 टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण को मंजूरी दे दी है, जिसे चीन की कंपनी के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया की खबरों में सामने आई।

पढ़ें- भारत की कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल आज-कल में होगा शुरू

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इसे रिकांबिनेंट नोवल कोरोना वायरस वैक्सीन एडिनोवायरस टाइप 5 के तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए डीआरएपी की तरफ से ‘‘औपचारिक मंजूरी’’ मिल गई है। इसे कैनसाइनोबायो और बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी चाइना (बीआईबी) द्वारा विकसित किया जा रहा है।

पढ़ें- क्या रूस ने मार ली कोरोना टीका बनाने के मामले में बाजी? जानिए भारत की वैक्सीन का क्या हुआ

एनआईएच ने कहा कि पाकिस्तान में किसी टीके का यह पहली बार तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण होगा। बयान में कहा गया है, ‘‘यह क्लीनिकल परीक्षण बहुद्देशीय, बहु केंद्रीय है जिसे कैनसाइनोबायो चीन, रूस, चिली, अर्जेंटीना में कर रहा है और जल्द ही सऊदी अरब में शुरू करेगा। पाकिस्तान में बहु केंद्रीय कलीनिकल परीक्षण के प्रधान जांचकर्ता एनआईएच के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल आमेर इकराम हैं।’’

पढ़ें- रूस में तैयार हुई कोरोना की पहली वैक्सीन Sputnik V, जानिए पूरी डिटेल

(भाषा)
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश