1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया

बांग्लादेश ने 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 08:27 am IST,  Updated : May 19, 2020 08:27 am IST

प्रचंड चक्रवातीय तूफान ‘अम्फान’ के बांग्लादेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के बीच यहां की सरकार ने सोमवार को करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया।

Cyclone Amphan: Bangladesh orders evacuation of two million people- India TV Hindi
Cyclone Amphan: Bangladesh orders evacuation of two million people Image Source : FILE

ढाका: प्रचंड चक्रवातीय तूफान ‘अम्फान’ के बांग्लादेश के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने के बीच यहां की सरकार ने सोमवार को करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव शाह कमाल ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी अति प्रभावित 19 जिलों के प्रशासन को लोगों की जान बचाने के लिए सभी तैयारियां करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि 'अम्फान' के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ने के चलते स्थानीय प्रशासन को कम से कम 18 से 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश