1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल: 2 स्कूलों में बम धमाके, कोई हताहत नहीं

नेपाल: 2 स्कूलों में बम धमाके, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 05:43 pm IST

काठमांडू: सभी नेपाली बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग कर रहे एक अनजान से संगठन ने आज यहां दो स्कूलों के बाहर सिलेंडर बम विस्फोट किया, जिससे मामूली नुकसान हुआ। पुलिस ने बताया कि

kathmandu- India TV Hindi
kathmandu

काठमांडू: सभी नेपाली बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग कर रहे एक अनजान से संगठन ने आज यहां दो स्कूलों के बाहर सिलेंडर बम विस्फोट किया, जिससे मामूली नुकसान हुआ। पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। शहर के पांच अन्य स्कूलों में बिना फटे बम भी मिले। काठमांडू पोस्ट के अनुसार पुलिस प्रमुख एस पी बिक्रम सिंह थापा ने कहा, काठमांडू के जोरपटी में आकाश दीप बोर्डिंग स्कूल तथा मनकामना हायर सेकेंडरी स्कूल में आज तड़के करीब पौने चार बजे सिलेंडर बम फटे। काठमांडू में पांच अन्य स्कूलों में बिना फटे बम मिले जिन्हें या तो निष्कि्रय कर दिया गया या हटा दिया गया।

बमों को निष्कि्रय करने के लिए नेपाल सेना के बम निष्क्रय दस्ते की मदद ली गयी। थापा ने बताया कि इन विस्फोटों के सिलसिले में दो व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया है। विस्फोट स्थलों से तथा बिना फटे बमों में एक कम ग्यात संगठन के पर्चे मिले हैं। यह संगठन सभी नेपाली बच्चों की खातिर मुफ्त शिक्षा की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ। हां, स्कूलों के गेटों को मामूली नुकसान पहुंचा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश