1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: बम विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

अफगानिस्तान: बम विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 02:39 pm IST

अफगानिस्तान के उत्तरी फरयाब प्रांत में एक जिला पुलिस प्रमुख की उस समय मौत हो गई जब उनकी गाड़ी को एक बम से उड़ा दिया गया। एक अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी।

district police chief killed by bomb says Afghan official- India TV Hindi
district police chief killed by bomb says Afghan official

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी फरयाब प्रांत में एक जिला पुलिस प्रमुख की उस समय मौत हो गई जब उनकी गाड़ी को एक बम से उड़ा दिया गया। एक अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

 प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता करीम यूरेश ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम को अल्मार जिले के प्रमुख नसीम कतेह की कार में एक बम लगा दिया गया था। इस बम विस्फोट में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

 यूरेश ने बताया कि एक अन्य घटना में फरयाब की एक पुलिस चौकी पर हमले में स्थानीय सुरक्षा बलों के एक कमांडर मुराद शामल की भी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश