काठमांडू: नेपाल की काठमांडू घाटी और उसके नजदीकी जिलों में मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केद्र (NSC) के मुताबिक, यह इस साल 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद का झटका था और इसे मंगलवार दोपहर 12.17 बजे महसूस किया गया।
'द हिमालयन टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ढाढिंग जिले के तर्सपु में था। इससे पहले भूकंप का झटका 20 सितम्बर को महसूस किया गया था, जिसमें भूकंप का केंद्र दोलखा जिले में था। NSC के मुताबिक, 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद से 396 झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी और भारी नुकसान हुआ।
इन्हें भी पढ़ें: नेपाल में भूस्खलन में 26 की मौत, 42 लापता