1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: होटल में लगीं भयंकर आग दो मरे, 14 घायल

चीन: होटल में लगीं भयंकर आग दो मरे, 14 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2017 12:24 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 02:24 pm IST

पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के एक बहुमंजिला लग्जरी होटल में आज भयंकर आग लग गयी। हालांकि अंदर फंसे लोगों की संख्या ज्ञात नहीं है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी नैनचांग में एचएनए प्लेटिनम मिक्स होटल की दूसरी मंजिल पर आज सुबह आग लग गई।

hna hotel- India TV Hindi
hna hotel

बीजिंग: पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के एक बहुमंजिला लग्जरी होटल में आज भयंकर आग लग गयी। हालांकि अंदर फंसे लोगों की संख्या ज्ञात नहीं है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी नैनचांग में एचएनए प्लेटिनम मिक्स होटल की दूसरी मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। आग लगने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये।

ये भी पढ़े-

आग से बच निकली एक महिला ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय उस तल पर 10 से अधिक निर्माण श्रमिक सजावट के एक काम में लगे हुए थे।

आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि यह चार मंजिला होटल एक 24 मंजिला अपार्टमेंट की इमारत से जुड़ा हुआ है और वहां भी लोग फंसे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाडि़यां तैनात की गयी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश