1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन तट के पास टैंकर में लगी आग, किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं

चीन तट के पास टैंकर में लगी आग, किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 01:47 pm IST

चीन के तट से दूर ईरान के एक टैंकर में एक अन्य पोत से टक्कर के बाद आग लग गई है, जिससे इसमें विस्फोट होने या इसके डूबने का खतरा है।

Fire in tanker near China coast no sign of survival of...- India TV Hindi
Fire in tanker near China coast no sign of survival of anybody

बीजिंग: चीन के तट से दूर ईरान के एक टैंकर में एक अन्य पोत से टक्कर के बाद आग लग गई है, जिससे इसमें विस्फोट होने या इसके डूबने का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि पोत में आग लगने के 36 घंटे बाद भी किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं है। पोत पर अब भी भीषण आग लगी हुई है जो 136,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा था। पोत के आसपास और समुद्र में काले धुएं का गुबार छा गया है। (जाधव के परिवार के साथ हुए ‘‘अमानवीय’’ व्यवहार के खिलाफ पाक दूतावास के बाहर प्रदर्शन )

चीनी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि बचावकर्ता चालक दल के 30 ईरानी और दो बांग्लादेशी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जहरीले धुएं के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ रहा है। मंत्रालय ने बताया कि 274 मीटर के टैंकर सांची में विस्फोट होने या डूबने का खतरा है। यह दुर्घटना शनिवार शाम शंघाई से 160 नॉटिकल मील दूर हुई।

इस पोत का संचालन ईरान की ग्लोरी शिपिंग करती है और यह जब दक्षिण कोरिया की ओर जा रहा था तभी रास्ते में हांगकांग के पोत सीएफ क्रिस्टल से टकरा गया जिसमें 64,000 टन अनाज था। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि बचाव कार्य और साफ-सफाई के प्रयासों में 10 सरकारी और कई मछली पकड़ने की नौकाएं मदद कर रही हैं। मौके पर दक्षिण कोरिया के तट रक्षक बल का पोत भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश