1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ज्वालामुखी फटने से जापान में चार लोग घायल, एक लापता

ज्वालामुखी फटने से जापान में चार लोग घायल, एक लापता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 23, 2018 11:30 am IST,  Updated : Jan 23, 2018 11:30 am IST

जापान के एक लोकप्रिय स्की रिसोर्ट के नजदीक ज्वालामुखी फटने के बाद आज चार लोग घायल हो गये जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया।

 Four people injured one missing in Japan due to volcanic...- India TV Hindi
Four people injured one missing in Japan due to volcanic eruption

तोक्यो: जापान के एक लोकप्रिय स्की रिसोर्ट के नजदीक ज्वालामुखी फटने के बाद आज चार लोग घायल हो गये जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आसपास के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे माउंट कूसत्सू शिरीन से दूर रहें। यह अनुरोध ‘मामूली ज्वालामुखी गतिविधि’ की बात सामने आने के बाद किया गया है।

जापानी सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशीहाइड सुगा के मुताबिक, तोक्यो से उत्तर-पश्चिम में स्थित गुनमा स्की रिसोर्ट में चार लोग घायल हो गये। स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी युजी शिनोहारा ने बताया कि चार लोग घायल हो गये हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हम अभी भी उनकी मदद का प्रयास कर रहे हैं।’’

शिनोहारा ने बताया, ‘‘हिमस्खलन जाहिरा तौर पर एक ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुआ है।’’ अन्य स्थानीय अधिकारी ने पुष्टि किया कि प्रशासन एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश