1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल हमला : टीवी केंद्र की इमारत पर आतंकी हमला, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

काबुल हमला : टीवी केंद्र की इमारत पर आतंकी हमला, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 08:47 pm IST

काबुल में एक टीवी केंद्र की इमारत पर बंदूकधारियों ने हमला किया है। एक कर्मचारी ने एएफपी को बताया कि कई कर्मचारी अब भी इमारत में हैं और हमला अभी जारी है।

Gunmen storm TV channel's compound in Kabul- India TV Hindi
Gunmen storm TV channel's compound in Kabul

काबुल: काबुल के टेलीविजन स्टेशन पर मंगलवार को हुए हमले में दो हमलावरों सहित कम से कम चार लोग मारे गए और 20 घायल हुए। अफगान मीडिया के अनुसार, यह घटना सुबह हुई जब पुलिस की वर्दी में दो आतंकवादियों ने चमन-ए-हुजुरी के पास स्थित पशतो भाषा के एक निजी चैनल शमशाद टीवी पर हमला किया। हमलावरों ने इमारत में घुसने से पहले ग्रेनेड फेंके।

इससे पहले खबर आई थी कि इमारत के अंदर 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस ने कहा था कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि अंदर कितने हमलावर हैं तथा कितने लोगों की मौत हो चुकी है। काबुल पुलिस के एक प्रवक्ता का कहना था कि अफगान आर्मी द्वारा एक हमलावर को मार गिराया गया है। जैसे ही यह हमला हुआ शमसाद टीवी को ऑफ एयर कर दिया गया। हमले में टीवी की एक महिला कर्मचारी की मौत की पुष्टि तुरंत हो गई थी। 

जालांद ने एएफपी को बताया कि अफगान राजधानी के शमशाद परिसर में सुरक्षा बल मौजूद थे। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक ट्विटर पोस्ट में आतंकी संगठन के इस हमले में शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि इस्लामिक स्टेट द्वारा हमले की पुष्टि के बाद यह बात साफ भी हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने एएफपी को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उसने अभी कोई विवरण नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश