नई दिल्ली: ऊधमपुर आतंकी हमले में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी नवेद ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक नवेद ने कबूला है कि इस हमले के लिए उसे हाफिज़ सईद के बेटे हाफिज़ तल्हा सईद ने जेहाद की ट्रेनिंग दी थी। हाफिज़ सईद के बेटे ने ही उस और आतंकी नोमान को हिंदुस्तान की आर्मी, और सुरक्षाएजेंसियों के खिलाफ भड़काया था।
हाफिज़ सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। हाफिज़ तल्हा सईद ने 5/08 ऊधमपुर हमले का प्लान तैयार किया। आठ साल पहले हाफिज़ सईद ने मुंबई में 10 आतंकियों को भेजा। अब हाफिज़ तल्हा सईद ने चार आतंकियों को बॉर्डर पार करवाया।
हाफिज़ सईद ने गांव के लड़कों को ट्रेनिंग देकर मुंबई में आतंकी हमले के लिए भेजा था। हाफिज़ तल्हा सईद ने खुद हाफिज़ सईद के बॉडीगार्ड को ही ऊधमपुर हमले के लिए भेज दिया। हाफिज़ सईद जेहाद के नाम पर नौजवानों को भड़काता है। हाफिज तल्हा सईद खुद जेहाद के नारे लगाता है। हाफिज़ सईद हिंदुस्तान को अपना दुश्मन मानता है। हाफिज़ तल्हा सईद आतंकवादियों को कश्मीर के खिलाफ भड़काता है।
अगली स्लाइड में पढ़े- सईद बना लश्कर का ऑपरेशन कमांडर