ऊधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकवादी नवेद ने हाफिज़ सईद के बेटे का पूरा कच्चा चिट्ठा जांच एजेंसियों को बता रहा है। सूत्रों के मुताबिक नवेद ने पूछताछ में कबूला है हाफिज़ सईद के बेटे तल्हा सईद ने ही इस हमले की प्लानिंग को फाइनल किया। इस हमले के लिए उसी ने चारों आतंकवादियों को चुना और उन्हें बारी-बारी से जेहाद के नाम पर आतंक फैलाने की ट्रेनिंग की उनके दिमाग में हिंदुस्तानी सुरक्षाबलों के खिलाफ कूट-कूट कर नफरत भरी।
नवेद ने जांच एजेंसियों को बताया कि तल्हा सईद अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक्टिव है। वो लश्कर का ऑपरेशन कमांडर बन चुका है। POK में चल रहे लश्कर के आतंकी कैंप्स को लगातार मॉनिटर करता है। नवेद ने बताया कि POK के जिस कैंप में उसे ट्रेनिंग मिली थी। वहां तल्हा सईद काफी देर तक मौजूद था। नवेद ने खुलासा किया कि यहीं पर तल्हा सईद ने कश्मीर का जिक्र किया। उसने कहा था कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। हिंदुस्तान की आर्मी बदसलूकी करती है और वहां मुसलमान सेफ नहीं है। यही बात आतंकी नवेद ने पकड़े जाने पर भी कही थी।
अगली स्लाइड में पढ़े- हाफिज़ सईद के बाद तल्हा सईद को माना जाता है नंबर दो