1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न ठाठ-बाठ, न कोई VIP ट्रीटमेंट, गंगा किनारे चादर तान कर सो गए कॉमेडी किंग, सुनील ग्रोवर की सादगी ने जीते दिल

न ठाठ-बाठ, न कोई VIP ट्रीटमेंट, गंगा किनारे चादर तान कर सो गए कॉमेडी किंग, सुनील ग्रोवर की सादगी ने जीते दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 19, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 01:31 pm IST

सुनील ग्रोवर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। एक्टर का एक वीडियो इस वक्त चर्चा के केंद्र में है, जिसमें वो जमीन पर नदी किनारे सोते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस अजब-गजब रिएक्शन दे रहे हैं।

Sunil Grover- India TV Hindi
सुनील ग्रोवर। Image Source : WHOSUNILGROVER/INSTAGRAM

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपने मजेदार जोक्स और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। एक्टर जब भी पर्दे पर आते हैं लोगों को खूब गुदगुदाते हैं। सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर खासा एक्टिव रहते हैं। उनकी अतरंगी रील्स अक्सर वायरल होती रही हैं। कभी वो सब्जी बेचते, कभी पहाड़ों में घूमते तो कभी खेतों में कुदाल चलाते दिखते हैं। उनके ये वीडियो फैंस को कभी चौंकाते हैं तो कभी हैरत में पड़े फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगते हैं। हाल में भी ऐसा ही देखने को मिला। एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सादगी का एक उदाहरण देखने को मिला। सामने आए वीडियो में एक्टर गंगा किनारे एक घाट पर सोते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यह क्लिप अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर 'तारे जमीन पर' कैप्शन के साथ शेयर की है।

भा गया सुनील का अंदाज

सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें भीड़ में दूसरे लोगों के बीच सोते हुए देखा जा सकता है। उस जगह का शांत माहौल और उनकी सादगी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। यह साफ नहीं है कि वीडियो ऋषिकेश में शूट किया गया था या हरिद्वार में। वीडियो में आप सुनील ग्रोवर को एक रंगीन चादर पर ऑलिव शर्ट और शॉर्ट्स पहने सोते हुए देख सकते हैं। उनके आस-पास काफी लोग नजर आ रहे हैं, वो भी एक्टर की तरह ही जमीन पर सो रहे हैं। वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि सुनील ग्रोवर के किसी साथी ने इस पल को कैमरे में कैद किया है।

यहां देखें वीडियो

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार भरे मैसेज की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'इसीलिए आप इतने पसंद किए जाते हैं।' किसी और ने कहा, 'दुनिया के सबसे अच्छे एक्टर।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेस्ट एक्टर।' दूसरे कमेंट्स में लिखा था, 'भगवान आपका भला करे, सर और क्या बंदा है यार।' कई इंटरनेट यूजर्स ने सुनील ग्रोवर को जमीन से जुड़ा इंसान भी कहा। ऐसे कई कमेंट में कुछ मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले, 'एक शख्स ने लिखा, गुत्थी को कपिल ने भगा दिया क्या'। वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'गरीबों की भी कुछ तो प्राइवेसी होती है, उन्हें सोने दो।'

सुनील ग्रोवर के बारे में

सुनील ग्रोवर अपनी स्टेज कॉमेडी और निभाए गए किरदारों के लिए मशहूर हैं। इंडियन टेलीविजन पर उनके अनोखे किरदारों गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी को बहुत पसंद किया जाता है। वह नेटफ्लिक्स के बेहद लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए अपने पुराने को-स्टार्स के साथ फिर से जुड़े। सालों से ग्रोवर ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है। हाल ही में उनकी मिमिक्री भी चर्चा के केंद्र में आई वो आमिर खान, गुलजार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों की नकल उतारने में परफेक्ट हैं। उन्होंने 'सनफ्लावर' जैसे वेब शो में मुख्य भूमिका निभाई है और शाहरुख खान की 'जवान', अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' और सलमान खान की 'भारत' जैसी फिल्मों में अहम रोल भी किए हैं। इन दिनों सुनील के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

ये भी पढ़ें: 3 Idiots 2: कॉलेज के बाद अब मिड-लाइफ क्राइसिस से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू, राजकुमार हिरानी ने बताया कैसी होगी कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन