1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जाधव की परिवार से मुलाकात के मद्देनजर पाकिस्तान में सुरक्षा कड़ी

जाधव की परिवार से मुलाकात के मद्देनजर पाकिस्तान में सुरक्षा कड़ी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2017 12:52 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 12:52 pm IST

पाकिस्तान के अधिकारियों ने आज कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय कार्यालय में शार्प शूटरों को तैनात किया है क्योंकि वहीं पर कुलभूषण जाधव अपनी पत्नी और मां से मुलाकात करने वाले हैं।

high Security in Pakistan in view of Jadhav family meeting- India TV Hindi
high Security in Pakistan in view of Jadhav family meeting

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अधिकारियों ने आज कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय कार्यालय में शार्प शूटरों को तैनात किया है क्योंकि वहीं पर कुलभूषण जाधव अपनी पत्नी और मां से मुलाकात करने वाले हैं। गौरतलब है कि जाधव को पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाई गई है। जाधव (47) इस्लामाबाद स्थित विदेश कार्यालय में अपने परिवार से आज मुलाकात करेंगे। मुलाकात का वक्त अभी बताया नहीं गया है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह मुलाकात दोपहर में हो सकती है। (फ्लैशबैक 2017: दुनिया की बड़ी खबरें जो रही सुर्खियों में )

विदेश कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुलाकात कितनी देर की होगी यह भी नहीं बताया गया है लेकिन यह घंटेभर तक चल सकती है। जाधव का परिवार यूएई होते हुए इस्लामाबाद आ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विदेश मंत्रालय में जाधव की उनके परिवार से मुलाकात के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल , जिनमें शार्पशूटर भी शामिल हैं, उन्हें विदेश कार्यालय में तैनात किया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो जारी करेगा। इसके अलावा यदि भारत रजामंदी देता है तो वह परिवार को मीडिया से बातचीत करने की भी इजाजत देगा। हालांकि बाद में अधिकारियों ने कहा कि है कि जाधव का परिवार मीडिया से बातचीत नहीं करेगा। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल माह में जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश