1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- कश्मीर पर किसी भी हद तक जाएंगे

इमरान खान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- कश्मीर पर किसी भी हद तक जाएंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 08:35 pm IST

पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे पर हाल में कई देशों के साथ उठाना चाहा लेकिन चीन को छोड़ हर देश इस मुद्दे पर पाकिस्तान से दूरी बनाए हुए है और भारत के साथ खड़ा हुआ है।

 Imran Khan address on Kashmir issue- India TV Hindi
 Imran Khan address on Kashmir issue

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज सोमवार को अपने देश की जनता को कश्मीर के मुद्दे पर संबोधित किया। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद खिसियाए हुए पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के मसले पर किसी भी हद तक जाएगा। अपने संबोधन में इमरान खान ने भारत को परमाणु युद्ध की भी दी। 

अपने संबोधन में इमरान खान ने कहा, “सारी कौम ने कश्मीर के साथ खड़ा होना है, इसके लिए क्या कदम उठाने हैं, सबसे पहले मैं कश्मीर का राजदूत बनूंगा, पूरी दुनियां में इस मुद्दे को उठाऊंगा, सबसे बात करूंगा और सबको बताऊंगा कि कश्मीर में क्या हो रहा है, भारत में एक ऐसी हुकूमत है जो एक खतरनाक आइडियोलॉजी पर चल रही है।”

इमरान खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “मैं न्यूयॉर्क में इस मुद्दे को पूरी दुनिया के बताऊंगा, मुस्लिम मुल्कों में इसको उठाऊंगा अगर कई मुस्लमान हुकूमतें आज अगर हमारे साथ नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है आगे आ जाएंगी। पूरी ताकत के साथ इस मुद्दे को पूरी दुनिया में उठाएंगे। हर हफ्ते एक इवेंट करेंगे, जिसमें सारा पाकिस्तान, एक-आधे घंटे के लिए निकलना है कश्मीर के लिए 12-12.30 बजे तक काम रोककर पब्लिक के साथ खड़ा होना है ये बताने के लिए कि हम लोग कश्मीर के साथ हैं।”

अनुच्छेद 370 हटने पर खिसियाए इमरान खान

अनुच्छेद 370 हटने से खिसियाए इमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी से बड़ी गलती हो गई है, कश्मीर के लोगों के लिए तारीखी मौका मिल गया है आजाद होने का, ये मोदी से बड़ी गलती हो गई है। इमरान ने कहा कि हमे जानकारी मिल गई थी कि जिस तरह इन्होंने बालाकोट में हमला किया उससे बड़ा हमला PoK पर करना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश