1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले उलझन में इमरान खान, कहा इंटरनेशनल मीडिया में हांगकांग जैसी कवरेज कश्मीर को नहीं

जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले उलझन में इमरान खान, कहा इंटरनेशनल मीडिया में हांगकांग जैसी कवरेज कश्मीर को नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2019 10:46 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 10:49 am IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले इमरान खान का दर्द फिर से बाहर आ गया है

Imran ahead of Jinping India Visit tweets why International Media did not cover Kashmir like Hogkong- India TV Hindi
Imran Khan ahead of Jinping India Visit tweets why International Media did not cover Kashmir like Hongkong 

इस्लामाबाद। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले इमरान खान का दर्द फिर से बाहर आ गया है, शी जिनपिंग की भारत यात्रा से ठीक पहले इमरान खान ने ट्वीट करके अपनी उलझन बताई है। इमरान खान ने अपने ट्वीट के जरिए एक बार फिर से कश्मीर का राग अलापा है और इस मुद्दे पर दुनियाभर में हो रही पाकिस्तान की अनदेखी का दर्द भी बयां किया है।

इमरान खान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि वे उलझन में हैं कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया जिस तरह से हांगकांग को कवर कर रहा है उस तरह से कश्मीर को कवर नहीं कर रहा। इसके बाद इमरान खान ने अपने ट्वीट में कश्मीर के मुद्दे पर फिर से अपना पुराना राग लिखा।

दरअसल इमरान खान का यह ट्वीट एक सोची समझी चाल हो सकता है, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज से 2 दिन की भारत यात्रा पर हैं और पाकिस्तान का सबसे बड़ा मददगार चीन ही है। इमरान खान अपने ट्वीट से चीन के राष्ट्रपति तक संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह भारत के साथ बाचतीच में कश्मीर के मुद्दे को उठाए, जबकि चीन पहले ही कह चुका है कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान को ही आपस में बात करनी होगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश