1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अपने ही देश में जमकर बेइज्जत हो रहे हैं इमरान खान, जानें क्या है वजह

अपने ही देश में जमकर बेइज्जत हो रहे हैं इमरान खान, जानें क्या है वजह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 11:23 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 11:45 am IST

पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म इमरान खान की फज़ीहत उनके अपने ही मुल्क में होने लगी है। वो न तो विदेश में कूटनीति संभाल पा रहे हैं और न ही देश में हुकूमत। पाकिस्तान की आवाम भी इमरान खान का मज़ाक उड़ाने लगी है और वहां के टीवी चैनलों पर भी उनको लेकर कॉमेडी हो रही है।

अपने ही देश में जमकर बेइज्जत हो रहे हैं इमरान खान, जानें क्या है वजह- India TV Hindi
अपने ही देश में जमकर बेइज्जत हो रहे हैं इमरान खान, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: पाकिस्तान के वज़ीर-ए-आज़म इमरान खान की फज़ीहत उनके अपने ही मुल्क में होने लगी है। वो न तो विदेश में कूटनीति संभाल पा रहे हैं और न ही देश में हुकूमत। पाकिस्तान की आवाम भी इमरान खान का मज़ाक उड़ाने लगी है और वहां के टीवी चैनलों पर भी उनको लेकर कॉमेडी हो रही है। इमरान के तुगलगी फरमानों का जब पाक मीडिया ने मज़ाक उड़ाना शुरू किया तो वो चिढ़ गये और इसको बंद करने के लिए सरकार ने एक फरमान जारी कर दिया।

Related Stories

इमरान खान को अपना मज़ाक उड़ाया जाना बिल्कुल रास नहीं आया इसलिए उन्होंने इन पर रोक लगा दी है। इमरान खान जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं तभी से उन्हें लेकर पॉलिटिकल सटायर वाले शो बन रहे हैं और ये शो खूब वायरल हो रहे हैं इसलिये पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथॉरिटी ने नेताओं और सरकार अफसरों के मीम और कार्टून के साथ साथ सटायर शो पर भी रोक लगा दी है। 

मुश्किल ये है पाकिस्तानी मीडिया को मजाक बनाने का मसाला खुद इमरान खान देते हैं। तीन दिन पहले उन्होंने पाकिस्तान का बजट पेश किया जिसके बाद रात बारह बजे आवाम को संबोधित किया। सरकारी टीवी पर जब इमरान खान की स्पीच शुरू हुई तो ऐसा दिखाया गाय कि इमरान खान लाइव बोल रहे हैं लेकिन कुछ ही देर में फ्रेम फ्रीज हो गया। इसके बाद जब इसे ठीक किया गया तो उनका ऑडियो चला गया।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब इमरान खान अपने ही मुल्क में कॉमेडी किंग बने हों। पिछले 10 महीने के दौरान यानी जबसे इमरान खान वजीरे आजम की गद्दी पर बैठे हैं। ऐसे कई मौके आए हैं। हंसने के ज्यादातर मौके तो खुद इमरान ही दे देते हैं और कई बार हालात उनकी फजीहत करा देते हैं।

पाकिस्तान में नेताओं पर सटायर शो पहले से बनते आ रहे हैं लेकिन इन्हें कभी रोका नहीं गया। अब इमरान खान की हताशा देखिए कि तब्दीली लाने का वादा करके वो पाकिस्तान में सबकुछ बैन करने पर आमादा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश