1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगा

इमरान खान ने कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगा

 Reported By: PTI
 Published : Aug 08, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 11:47 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग करते हुए कहा कि अगर उसमें नैतिक बल है तो उसे कश्मीरियों के खिलाफ भारत के ‘‘सैन्य बल’’ के उपयोग को समाप्त करना चाहिए।

Pakistan Prime Minister Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan Prime Minister Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग करते हुए कहा कि अगर उसमें नैतिक बल है तो उसे कश्मीरियों के खिलाफ भारत के ‘‘सैन्य बल’’ के उपयोग को समाप्त करना चाहिए।

इमरान ने घाटी का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया यह देखने की प्रतीक्षा कर रही है कि कश्मीर में कर्फ्यू हटाए जाने पर कश्मीरियों का ‘‘क्या होता है। ’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्या भाजपा सरकार कश्मीरियों के खिलाफ अधिक सैन्य बल का उपयोग सोचती है। यह स्वतंत्रता आंदोलन रोकेगा? संभावना है कि यह गति प्राप्त करेगा।’’

घाटी में बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका जताते हुए इमरान ने कहा कि क्या ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास ऐसा रोकने के लिए नैतिक साहस है?’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश