1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शाह महमूद कुरैशी ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब, 'कुछ भी' कर सकता है

शाह महमूद कुरैशी ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब, 'कुछ भी' कर सकता है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 06:53 am IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:53 am IST

पाकिस्तान आज भले ही दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है, लेकिन उसके मंत्री अक्सर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।

Shah Mehmood Qureshi, Shah Mahmood Qureshi Pakistan, Shah Mehmood Qureshi Pakistan India- India TV Hindi
India may launch 'false flag operation', says Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi | Facebook

इस्लामाबाद: पाकिस्तान आज भले ही दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है, लेकिन उसके मंत्री अक्सर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है और इस संकट से पैदा दबाव में वह किसी तरह का फाल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की पनाह में पल रहे आतंकियों पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है और उसे भारत की तरफ से 'कुछ होने' का खतरा लगा रहता है।

‘भारत कुछ भी कर सकता है’

पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने एक बयान में कहा है कि 'भारत की अर्थव्यवस्था का ग्राफ लगातार गिर रहा है। उस पर इसे लेकर दबाव है और इससे उबरने और ध्यान हटाने के लिए वह फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन समेत कुछ भी कर सकता है।' उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के मानवाधिकार संबंधी टाम लिंटास कमीशन ने कश्मीर की स्थिति पर सुनवाई की है। कुरैशी ने दावा किया कि कमीशन ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय से मांग की है कि वह भारत से संपर्क करे।

‘भारत की बीजेपी सरकार दबाव में’
कुरैशी ने यह भी दावा किया है कि इस कमीशन ने अयोध्या मामले में भारतीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी चिंता जताते हुए कहा है कि भारत में हिंदू चरमपंथ बढ़ रहा है तथा अल्पसंख्यकों की समस्याएं बढ़ी हैं। कुरैशी ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर मामले में दबाव बढ़ने से भारत की भाजपा सरकार मनोवैज्ञानिक दबाव में है। साथ ही, वहां की अर्थव्यवस्था का ग्राफ गिर रहा है। इसलिए, भारत किसी हरकत को अंजाम दे सकता है, फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन समेत कुछ भी कर सकता है।’ (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश