1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं भारत-पाकिस्तान: भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया

करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं भारत-पाकिस्तान: भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 05:34 pm IST

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा है कि दोनों पक्ष करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर संपर्क में हैं और भारत ने पहले से ही इसके लिए एक समर्पित व्यक्ति को नियुक्त किया है।

India-Pakistan Flag- India TV Hindi
India-Pakistan Flag

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा है कि दोनों पक्ष करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर संपर्क में हैं और भारत ने पहले से ही इसके लिए एक समर्पित व्यक्ति को नियुक्त किया है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए शनिवार रात आयोजित समारोह में शामिल मीडिया कर्मियों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। बिसारिया ने कहा कि भारत ने अपने जीरो-प्वाइंट को छोड़कर करतारपुर गलियारे के बारे में बुनियादी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि दोनों देश करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले (करतारपुर गलियारे) पर कई बैठकें हुई हैं।’’ लेकिन उन्होंने भारत में आगामी चुनाव के कारण वार्ता को तत्काल फिर से शुरू करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में (आगामी) चुनावों के कारण, द्विपक्षीय राजनीतिक संपर्क अभी के लिए मुश्किल हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच राजनीतिक संवाद स्थापित करने से पहले आपसी विश्वास पैदा होना महत्त्वपूर्ण है। भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गलियारे के जीरो-प्वाइंट (क्रॉसिंग प्वाइंट) के निर्देशांक साझा किए थे। दोनों पक्षों को भारतीय तीर्थयात्रियों के गुरुद्वारा यात्रा के स्वरूप को अंतिम रूप देना बाकी है। बिसारिया ने कहा कि 2019 भारत के लिए इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि इसी वर्ष सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। समारोह में राजनेताओं, सांसदों, राजनयिकों, मीडियाकर्मियों, व्यापारियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश