1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2019 09:40 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 09:43 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की।

जम्मू कश्मीर के पुंछ...- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को फिर से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की। पाकिस्तान ने यहां भारत की अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों पर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखे हुए है। उसने करीब चार बजे मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। प्रवक्ता के अनुसार भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना लगातार 120 एम एम और 81 एम एम मोर्टार दाग रही है।

वहीं, बुधवार को ही बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी मार गिए। पुलिस ने ये जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के बिन्नेर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। हालांकि, अभी मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत