1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीका के साथ सहयोग को मजबूत करेगा भारत: PM मोदी

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीका के साथ सहयोग को मजबूत करेगा भारत: PM मोदी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2018 03:54 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:55 pm IST

पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री युगांडा की संसद को संबोधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकताओं में अफ्रीका शीर्ष पर रहेगा

pm modi- India TV Hindi
pm modi

कम्पाला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में भारत अफ्रीका के साथ अपने सहयोग और आपसी क्षमता को मजबूत बनाएगा। युगांडा की संसद को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अफ्रीका के साथ भारत के संबंध 10 सिद्धांतों से निर्देशित होते रहेंगे। मोदी ने कहा कि भारत को अफ्रीका का सहयोगी होने पर गर्व है और इस मामले में युगांडा अफ्रीकी महाद्वीप में विशेष महत्व रखता है।

पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री युगांडा की संसद को संबोधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकताओं में अफ्रीका शीर्ष पर रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। जैसा कि हमने प्रदर्शित किया है, यह निरंतर और नियमित रहेगा।

मोदी ने कहा कि भारत युगांडा के जिन्जा में उस पवित्र स्थल पर ‘गांधी विरासत केन्द्र’ का निर्माण करेगा, जहां फिलहाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने कहा, ‘‘युगांडा और भारत को एक साथ जोड़ने वाले विभिन्न धागों में एक धागा दोनों देशों की जनता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी साझेदारी में अभी 40 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में तकरीबन 11 अरब डॉलर की 180 ऋण सुविधाओं को लागू करना शामिल है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश