1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारतीय सेना ने पेश की मिसाल, नेपाली सेना को दिए वेंटीलेटर

भारतीय सेना ने पेश की मिसाल, नेपाली सेना को दिए वेंटीलेटर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 07:39 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 07:39 pm IST

नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को नेपाली सेना के मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान वहां के सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा को वेंटीलेटर सौंपे। भारतीय मिशन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

Indian Army donates 10 ventilators to Nepali Army । कोविड-19: भारतीय सेना ने नेपाली सेना को दिए 10 व- India TV Hindi
कोविड-19: भारतीय सेना ने नेपाली सेना को दिए 10 वेंटीलेटर  Image Source : TWITTER/INDIAINNEPAL

काठमांडू. भारतीय सेना ने रविवार को नेपाली सेना को कोविड-19 महामारी के खिलाफ उसके संघर्ष में सहयोग पहुंचाने के लिए 10 वेंटीलेटर भेंट किए। नेपाल में इस बीमारी से 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़े- विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति, कहा- हमारे यहां पैदा हुए भगवान बुद्ध

नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने रविवार को नेपाली सेना के मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान वहां के सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा को वेंटीलेटर सौंपे। भारतीय मिशन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

ये सघन चिकित्सा की जरूरत वाले मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में सहायक हैं। बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना का नेपाली सेना को सबसे पहले मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने का पुराना रिकार्ड रहा है। ये वेंटीलेटर दोनों सेनाओं के बीच इस निरंतर सहयोग के तहत दिए गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश