1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर लहराया भारतीय तिरंगा, चैनल बोला हैकिंग हुई

पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर लहराया भारतीय तिरंगा, चैनल बोला हैकिंग हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2020 08:54 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 09:29 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में चैनल की स्क्रीन पर भारतीय तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस का मैसेज दिखाई दे रहा है।

Indian Flag on Pakistani Dawn News with Happy Independence day message । पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर ल- India TV Hindi
पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर लहरा रहा है भारतीय तिरंगा, चैनल बोला हैकिंग हुई Image Source : VIDEO GRAB

इस्लामाबाद. पाकिस्तान से एक बड़ी खबर है। यहां के एक बड़े न्यूज चैनल डॉन को हैक किए जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में चैनल की स्क्रीन पर भारतीय तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस का मैसेज दिखाई दे रहा है। 

ट्वीटर पर इस हैक को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। दावा  किया जा रहा है कि एक विज्ञापन चलने के दौरान चैनल की स्क्रीन पर भारतीय तिरंगा और स्वतत्रंता दिवस संदेश दिखाई देने लगा। जिसे पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस वीडियो को पाकिस्तान की डॉन न्यूज की यू ट्यब चैनल की लाइव स्ट्रमिंग पर वहां के 3 बजकर 36 मिनट पर अभी भी देखा जा सकता है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये हैकिंग कैसे हुई। हैकिंग के तुरंत बाद पाकिस्तान के इस न्यूज चैनल ने उर्दू में ट्वीट कर कहा, "डॉन प्रशासन ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं"

Indian Flag on Pakistani Dawn News with Happy Independence day message । पाकिस्तान के डॉन न्यूज पर ल
Image Source : VIDEO GRABपाकिस्तान के डॉन न्यूज पर लहरा रहा है भारतीय तिरंगा, चैनल बोला हैकिंग हुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश