बीजिंग: चीन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिन्द महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में वह भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है, लेकिन इसे भारत का ‘बैकयार्ड’ समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है।
चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के सामरिक संस्थान के ऐसोसिएट प्रोफेसर और सीनियर कैप्टन झाओ यी ने भारतीय पत्रकारों और चीन की यात्रा पर आए भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कहा, एक खुले समुद्र और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए आंगन (बैकयार्ड) शब्द का इस्तेमाल करना बहुत अधिक उचित नहीं है।