
हिन्द महासागर में चीनी नौसेना के बढ़ते दखल पर भारत की चिंताओं के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, भूगौलिक स्थिति के हिसाब से बात करें तो मैं यह स्वीकार करता हूं कि भारत ने हिन्द महासागर और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिरता में विशेष भूमिका अदा की है।
उन्होंने कहा कि यदि भारत यह मानता है कि हिन्द महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिन्द महासागर में मुक्त आवाजाही करती हैं? 21वीं सदी में हिन्द महासागर पर ध्यान केंद्रित होने और इसके परिणामस्वरूप कई संघर्ष छिड़ने की अमेरिकी शोधकर्ता की भविष्यवाणी का जिक्र करते हुए कैप्टन झाओ ने कहा कि वह अमेरिकी शोधकर्ता के विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन यदि हिन्द महासागर को भारत का आंगन समझने की धारणा बनी रहती है तो ऐसी किसी आशंका को ‘समाप्त’ नहीं किया जा सकता।